अधिकारों को पाने के लिए एकजुटता जरूरी: ओमप्रकाश
पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजादी के 74 वर्ष बीतने के बावजूद हमारा समाज अपने अधिकारों से वंचित है।
कुशीनगर : पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजादी के 74 वर्ष बीतने के बावजूद हमारा समाज अपने अधिकारों से वंचित है। अधिकार व उनके सम्मान को वापस दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। इसी लड़ाई को जारी रखने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया गया है। छह फरवरी को पडरौना में वंचित समाज अधिकार चेतना रैली का आयोजन किया गया है। वे गुरुवार को बभनौली बाजार स्थित गुड्डू राजभर के आवास पर राजभर समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि हमारा समाज हमेशा दूसरे के लिए लड़ाई लड़ता रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम सब अब अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में रैली के माध्यम से संकल्प लेना है कि अब हमारा अधिकार व सम्मान वापस चाहिए। भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी विद ने कहा कि रैली के माध्यम से हमें एकजुटता का एहसास कराना है। जिससे अपने अधिकार से वंचित समाज के लोगों की हिस्सेदारी मिल सके। सुभासपा के प्रदेश महासचिव रत्नेश राजभर, जिलाध्यक्ष ओपी राजभर, वीरेंद्र राजभर, पारस राजभर, रमाकांत प्रसाद, महंथ राजभर आदि मौजूद रहे।