बढ़ रहा आनलाइन शापिग का क्रेज, दुकानों पर भीड़ नहीं
कुशीनगर युवाओं में आनलाइन शापिग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इससे दुकानों पर भीड़ कम
कुशीनगर: युवाओं में आनलाइन शापिग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इससे दुकानों पर भीड़ कम हो रही है। दीपावली पर्व में मात्र चंद दिन बचे हैं। आनलाइन बाजार में ढेरों आफर के साथ पल-पल बदलते ट्रेंड युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। काफी संख्या में युवा मोबाइल से ही खरीदारी कर रहे हैं। इससे कोरियर कारोबार में भी उछाल आया है। शहरी क्षेत्र की महिलाओं की पसंद भी आनलाइन शापिग बनती जा रही है।
आनलाइन बाजार में इतने आप्सन हैं कि सामान के सही चयन करने में काफी आसानी होती है। इसलिए आनलाइन खरीदारी ठीक लग रही है। इसमें समय की भी बचत होती है।
नित्यानंद यादव
आनलाइन शापिग सस्ती और सहज है। यह समय की मांग भी है। तमाम लोगों के घरों में लोग अकेले होते हैं, ऐसे में यह सुविधा लोगों को रास आ रही है। घर बैठे मनपसंद सामान मिल जा रहा है।
अभिषेक सिंह, छात्र
आनलाइन बाजार में असीमित संभावनाएं हैं। इसमें कोई चीटिग नहीं है। प्रोडक्टस की कीमत फिक्स है। सामान खराब होने पर बदल भी जाते हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं होने पाती है।
रानी, छात्रा
आज के युग में किसी के पास समय नहीं है। बाजार की भीड़ से भी लोग बचना चाह रहे हैं। ऐसे में आनलाइन मार्केटिग काफी सरल और सहायक साबित हो रही है।
शोभा सिंह, गृहिणी