तीसरे दिन आंदोलनकारियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन
दुदही विकास खंड के गुरवलिया बाजार से तमकुही विकास खंड के सेन्दुरिया को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत की मांग को लेकर गत शुक्रवार से उजारनाथ बाजार में चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।
कुशीनगर : दुदही विकास खंड के गुरवलिया बाजार से तमकुही विकास खंड के सेन्दुरिया को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत की मांग को लेकर गत शुक्रवार से उजारनाथ बाजार में चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। तीसरे दिन रविवार को आंदोलनकारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
यह मार्ग दो दर्जन से अधिक गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। आंदोलन को समर्थन देने आए आप जिलाध्यक्ष नूर होदा ने कहा कि महत्वपूर्ण सड़क को उपेक्षित किया जाना शासन व प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। भगवान सिंह ने कहा कि मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर क्रमिक अनशन व आमरण अनशन किया जाएगा।
विनोद यादव, भाकियू के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, हनुमान सेना के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, प्रधान संतोष सिंह उर्फ खोखा सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, अब्दुल हक, धर्मेंद्र सिंह, भगवान सिंह, अजित शर्मा, सुजीत शर्मा, विशाल गोंड आदि मौजूद रहे।