Move to Jagran APP

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि बार व बेंच में तालमेल से मिलता है त्वरित न्याय कानूनी जानकारी के बल पर न्याय दिलाते हैं अधिवक्ता।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 12:12 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 12:12 AM (IST)
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

कुशीनगर : कप्तानगंज तहसील परिसर में गुरुवार को बार एसोसिएशन कप्तानगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन पडरौना के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडेय, महामंत्री अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनेंद्र प्रताप सिंह, राजन पांडेय, अमरनाथ शुक्ला, नंदलाल प्रसाद, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय लालमन सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन बलवंत सिंह व संयुक्त मंत्री सूचना मनोज कुमार राय, कोषाध्यक्ष सतीश चंद गोंड को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि बार व बेंच में बेहतर तालमेल होने से वादकारियों को लाभ मिलता है। मामलों के त्वरित निस्तारण में सहूलियत रहती है। अधिवक्ता समाज के मुख्य अंग हैं, इनकी मदद से पीड़ित को न्याय मिलता है। विशिष्ट अतिथि गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को कानून की जानकारी रहती है। उसी के बल पर वह वादकारियों को न्याय दिलाते हैं। अध्यक्षता तेजबहादुर मिश्रा ने की व संचालन अनूप मिश्रा ने किया। बार एसोसिएशन हाटा के अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, जयप्रकाश उपाध्याय, अधिवक्ता रामप्रताप सिंह, विनोद कुमार मिश्र, फूलबदन कुशवाहा, शेषमणि गोंड, परभंस प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन, राजेश साहनी, राहुल यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, दिनेश राव, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा, हरेराम गुप्ता, संतोष दूबे, रामानुज मिश्रा, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

धान क्रय केंद्र बंद होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

तमकुही विकास खंड के महुअवा-देवरिया किसान सहकारी समिति के सचिव पर धान क्रय केंद्र जानबूझकर बंद करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष विभूति गुप्ता के साथ पहुंचे दो दर्जन किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव ने धान की खरीदारी एक माह से बंद कर रखी है। प्रतिदिन किसानों को लौटाया जा रहा है। प्रति क्विंटल पर आठ किग्रा धान की कटौती की जाती है। क्रय केंद्र को बंद करनी की साजिश चल रही है।

इस दौरान श्रीराम प्रसाद,शिवनाथ शर्मा, सीताराम शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, निफाज अंसारी, हबीबुल्लाह अंसारी, योगेश गुप्ता, अमलेश तिवारी, रामसकल तिवारी, आनंद तिवारी आदि उपस्थित रहे। सचिव मनोज कुमार राय का कहना है कि उन्हें गगलवा धान क्रय केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। यहां पर तैनात क्रय केंद्र प्रभारी विजय लाल श्रीवास्तव तबीयत खराब होने से चिकित्सा अवकाश पर हैं। इसलिए खरीदारी बंद है। किसानों के आरोप निराधार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.