Move to Jagran APP

नोटबंदी कालाधन और भ्रष्टाचार रोकने का ऐतिहासिक निर्णय : कलराज

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कालाधन और भ्रष्टाचार रोकने के लिए नोटबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2016 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 08:27 PM (IST)
नोटबंदी  कालाधन और भ्रष्टाचार रोकने का ऐतिहासिक निर्णय  : कलराज

कुशीनगर (जेएनएन)। भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, उद्योग व मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कालाधन और भ्रष्टाचार रोकने के लिए नोटबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। नोटबंदी का मकसद ऐसे बड़े लोगों को टैक्स के दायरे में लाना है, जिनका धन देश के काम नहीं आ रहा था। ऐसे बड़े लोगों में बेचैनी है, जबकि छोटे लोग तो चैन से हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर जब कुछ गरीब मजदूरों से बात की गई तो उन्होंने दो-टूक जवाब दिया कि इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वे मजदूरी कर रहे हैं और यह कार्य बदस्तूर जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के जल्दी-जल्दी पूर्वांचल के दो दौरों को विकास से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ लगता है कि उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की गहरी चिंता है।

loksabha election banner

बादशाह को शरीयत में दखल देने का अधिकार नहीं: आजम

भाजपा लिखवाएगी असली मुकदमे : केशव

परिवर्तन रैली में भीड़ देख उत्साहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी तेवर दिखाने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने कहा की प्रदेश की सपा और बसपा सरकार ने अपने-अपने कार्यालय में बड़ी तादाद में फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। जब भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी तो असली मुकदमे लिखे जाएंगे और इस दायरे में ज्यादातर सपा व बसपा के संरक्षण में पल रहे लोग आएंगे। नोटबंदी को भाजपा की सफलता से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जनता 2017 के चुनाव में सपा की साइकिल पंक्चर नहीं करेगी, बल्कि उसके टुकड़े करके सैफई भेज देगी। बसपा की हाथी जो वोट बेचकर मोटा हो गया था, वह भैंस के बच्चे से भी छोटा हो गया है।

परिवर्तन को दिल से स्वीकार रहे लोग : योगी

गोरक्षपीठाधीश्वर व सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवर्तन यात्रा पूर्वांचल के विकास को लेकर आगे बढ़ी है। यही वजह है कि स्थान-स्थान पर इसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए योगी ने कहा कि इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमारे प्रधानमंत्री को अपना आइकॉन स्वीकर किया है। यह मोदी का व्यक्तित्व ही है कि आज अमेरिकी चुनाव में भारत का प्रधानमंत्री मुद्दा बन रहा है। यह देश की जनता के लिए गौरव की बात है। योगी ने पूर्वांचल के इस क्षेत्र को चीनी का कटोरा बताते हुए यहां गन्ना उद्योग की दुर्दशा का दर्द भी उठाया तथा उठाते हुए मंच से इसके उद्धार की मांग की।

रीता बहुगुणा ने कांग्रेस पर कसा तंज

कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाली डा. रीता बहुगुणा जोशी परिवर्तन रैली के जरिये पहली बार कुशीनगर में भाजपा के बड़े मंच पर थीं। मंच संभालते ही उन्होंने नोटबंदी को लेकर विपक्षी दलों पर वार शुरू कर दिया। फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि अब तो कांग्रेस के लोग भी नोटबंदी का समर्थन करने लगे हैं। नोटबंदी पर सपा व बसपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी के नेताओं को कभी गरीबों के लिए आंसू बहाते नहीं देखा गया लेकिन नोटबंदी पर आंसुओं की भरमार है। यह और कुछ नहीं, उनकी तिजोरियों के रातोरात खाली हो जाने का गम है।

नोटबंदी से उड़ी विपक्षियों की हवाई

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार साजिश रच रहे विपक्षी नेताओं के लिए आठ नवंबर की रात बहुत भारी पड़ी। नोटबंदी की घोषणा होते ही सारी साजिश बेकाम हो गई। उनके चेहरे पर हवाईयां उडऩे लगीं।

आत्महत्या कर लेते लोहिया : स्वामी

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राज्य में समाजवाद की धज्जियां उड़ रही हैं। उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की हत्या होना इसकी पराकाष्ठा है। समाजवाद के जनक राम मनोहर लोहिया आज होते तो या तो आत्महत्या कर लेते या फिर आज के नेता इस पार्टी का हिस्सा नहीं होते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.