निशान यात्रा के साथ होली महोत्सव शुरू
कुशीनगर : मारवाड़ी समाज के लोगों ने गुरुवार को उल्लासपूर्ण माहौल में नगर में निशान शोभा यात्रा निकाली
कुशीनगर : मारवाड़ी समाज के लोगों ने गुरुवार को उल्लासपूर्ण माहौल में नगर में निशान शोभा यात्रा निकाली। अबीर में रंगे श्रद्धालु प्रभु श्याम का गुणगान करते थिरक रहे थे। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में श्याम भक्तों की लंबी कतार श्रद्धा का पैमाना बन रही थी। दुदही से शुरू हुई निशान यात्रा पडरौना में पहुंची तो यहां के भी मारवाड़ी समाज के लोग यात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा का महिलाओं ने जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया। महिलाओं ने मंगलाचार भी गाए। अनुयायी बताते हैं कि निशान यात्रा से ही फाल्गुन महोत्सव का शुरुआत माना जाता है। परंपरा के अनुसार निशान पूजन के साथ होली महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अमित अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, विष्णु टिबडे़वाल, प्रभात बंका, त्रिवेश अग्रवाल, शुभम कमानी, विजय चिरानियां, संजय मारोदिया, विक्रम अग्रवाल, रजनीश रूंगटा, गोपाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।