विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में नेशनल हाईवे-28 पर हादसे की बढ़ी आशंका, 14 Km तक झाड़ियों के चलते नहीं दिखता है डिवाइडर

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:33 PM (IST)

राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर बहादुरपुर से तमकुहीराज तक डिवाइडर और पटरियों पर उगी झाड़ियों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

सड़क पर झाड़ियां और खरपतवार फैले हुए हैं।

सड़क पर झाड़ियां और खरपतवार फैले हुए हैं।

HighLights

  1. एनएच-28 पर झाड़ियों से दुर्घटना का खतरा।

  2. बहादुरपुर से तमकुहीराज तक 14 किमी प्रभावित।

  3. टोल प्रबंधक ने शीघ्र सफाई का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, सलेमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के डिवाइडर और पटरियों पर उगी झाड़ियाें से दुर्घटना का डर बना रहता है। बहादुरपुर से तमकुहीराज तक करीब 14 किमी सड़क पर झाड़ियां और खरपतवार फैले हुए हैं। इससे वाहन चालकों को सामने से आने वाली गाड़ियां देखने में दिक्कत होती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सबसे खतरनाक स्थिति सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर है।

यहां मोड़ के पास झाड़ियों के कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते। सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां भी बड़े वाहनों से टकराती हैं। ग्रामीणों को सड़क पार करने में भी खतरा बना रहता है। वाहन चालकों ने बताया कि करीब 10 माह से सफाई नहीं होने से समस्या बढ़ी है।

उन्होंने शीघ्र सफाई कराने की मांग की। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के प्रबंधक सुधीर चौधरी ने बताया कि मेरी तैनाती कुछ दिन पहले हुई है। इसे दिखवाया जाएगा, शीघ्र झाड़ियों की सफाई करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नेनुआ तोड़ते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, घर वालों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप