कंपा रही ठंड, बेअसर हुई धूप
ौसम विभाग के भारी बरसात होने के अलर्ट से लोग डरे सहमे हैं। ठंड पीछा नहीं छोड़ रही है। कोहरे के कहर से लोग वाहन चलाते डर रहे हैं। विजिविलिटी कम होने से कोहरे में वाहन रेंग रहे हैं।
कुशीनगर: मौसम विभाग के भारी बरसात होने के अलर्ट से लोग डरे सहमे हैं। ठंड पीछा नहीं छोड़ रही है। कोहरे के कहर से लोग वाहन चलाते डर रहे हैं। विजिविलिटी कम होने से कोहरे में वाहन रेंग रहे हैं। सतर्कता के बावजूद वाहनों के भिड़ंत की घटनाएं हो रही हैं। ठंड से कांप रहे लोग कागज व गत्ता जलाकर बचाव कर रहे हैं। ठंड से परेशान लोगों को धूप की लुकाछिपी से राहत नहीं मिल सकी। धूप की निश्चितता न होने से हर कोई अब चितित होने लगा है। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जागरूकता आई है, लेकिन मौसम की बेरूखी से स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी गति नहीं पकड़ पा रही है। बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल धूप पर निर्भर हो गया है। जिस दिन धूप हो रही है उस दिन कारोबार को पंख लग रहे हैं। मौसम खराब होने पर कारोबारी चितित होने लगे हैं। जानकार बताते हैं कि बारिश होने के बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलने के आसार होंगे।