यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचा बंदर, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, प्रसाद उठाया और चलता बना; वायरल हो रहा है VIDEO
जय प्रकाश यादव ने बताया कि नवरात्रि पर पंडाल में लोग पूजा पाठ में व्यस्त थे। इसी बीच वहां एक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। क्षेत्र के सरिसवा में स्थापित एक दुर्गा पंडाल में रोचक घटना हुई। एक बंदर पंडाल में घुसकर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को प्रणाम करता है। वहां रखा केला खाता है, फिर चला जाता है। किसी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूजा पंडाल पहुंचे बंदर ने दुर्गा प्रतिमा को किया प्रणाम, वीडियो वायरल pic.twitter.com/T4GQddWPKP
— Nitesh Srivastava (@nitesh_sriv) October 25, 2023
मौके पर मौजूद उपेंद्र सिंह, बृजेश शर्मा, दिलीप सिंह, विजय प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह रमेश गुप्ता, जय प्रकाश यादव ने बताया कि नवरात्रि पर पंडाल में लोग पूजा पाठ में व्यस्त थे।
इसी बीच वहां एक बंदर आ गया। बाहर बने बांस के गेट को खोल कर पंडाल में घुस गया। पूजा की वेदी पर गिरे नारियल को सीधा कर मां दुर्गा की प्रतिमा को दोनों हाथों से प्रणाम किया। फिर वहां रखा केला खा कर चला गया।
ग्रामीणों की मानें तो पहले भी एक बूढ़ा बंदर नवरात्र पर पंडाल के पास आया था। इस बार का बंदर युवा था। इंसान की तरह दोनों हाथों को जोड़कर प्रणाम किया। स्थानीय लोग मंगलवार बंदर के इस प्रणाम व प्रसाद ग्रहण करने को आस्था से जोड़ कर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
