नारायणी में चलेगा जहाज, बनेगा बंदरगाह: जटाशंकर
छितौनी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने से प्रसन्न लोगों ने गुरुवार को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को सिक्कों से तौल उनके प्रति आभार प्रकट किया।
कुशीनगर: छितौनी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने से प्रसन्न लोगों ने गुरुवार को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को सिक्कों से तौल उनके प्रति आभार प्रकट किया। विधायक की ओर से की गई पहल पर प्रदेश सरकार ने दिसंबर में इसकी मंजूरी दी थी। विधायक ने कहा कि खड्डा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुझे जो सम्मान दिया है, उसका मैं ऋणी हूं। कहा कि बंद पड़ी छितौनी चीनी मिल को चलवाने के लिए सार्थक प्रयास होगा और प्राचीन पथलेश्वरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। नारायणी नदी में पानी का जहाज चलेगा और पनियहवा में बंदरगाह बनेगा। इसके लिए भारत सरकार ने पूर्व में सर्वे कार्य पूरा करा लिया है, अब इसमें तेजी लायी जाएगी। समारोह में मौजूद लोगों को 26 जनवरी को सभी घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का विधायक ने संकल्प दिलाया। सुनील गुप्त, मनोज जायसवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अनूप श्रीवास्तव, पत्रकार हरि गुप्त ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राजेंद्र अग्रवाल ने की व संचालन अंजनी शुक्ल ने किया। कार्यक्रम संयोजक संजय हमदर्द ने आभार प्रकट किया।