विधायक ने किया नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण
उपनगर के श्रीगांधी इंटर कालेज में शनिवार को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी द्वारा नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय मंदिर के समान होता है, जहां छात्रों का व्यक्तित्व निर्माण व सर्वांगीण विकास होता है।
कुशीनगर: उपनगर के श्रीगांधी इंटर कालेज में शनिवार को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी द्वारा नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय मंदिर के समान होता है, जहां छात्रों का व्यक्तित्व निर्माण व सर्वांगीण विकास होता है। गुरु-शिष्य परंपरा की चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह शिष्य अपने योग्य गुरु की तलाश करता है, उसी तरह गुरु भी योग्य शिष्य की तलाश में रहता है। कहा कि छात्र संख्या को देखते हुए शीघ्र ही इस विद्यालय को मैं कंप्यूटर उपलब्ध कराऊंगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि मैं इसी विद्यालय का छात्र रहा हूं। यहां के गुरुजनों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल कर जीवन में आगे बढ़ रहा हूं। जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में आयोजित मंडलल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समारोह को चेयरमैन प्रतिनिधि मो. ताहिर लारी, विनयकांत ¨सह, रामअवतार सरोज, मोहन मिश्रा ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य डा. गोरख राय ने विधायक त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पांडेय, बद्रीनाथ तिवारी, मो. लारी व मनोज जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संचालन अजय जायसवाल ने किया। इस दौरान आरपी पांडेय, शिवेश पांडेय, शेषनाथ राय, दिवाकर यादव, सुरेंद्र ¨सह, रामनिवास ¨सह, विकास ¨सह, जितेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।
----
संपादित-मुन्ना ¨सह।