सीएए से डरने की जरूरत नहीं: जटाशंकर त्रिपाठी
नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के कोटवा बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के कोटवा बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इससे किसी भी भारतीय मुसलमान का नुकसान नहीं होगा। पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से विस्थापित होकर आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार ने कानून पारित किया। विपक्षी इसका दुष्प्रचार करने में जुटे हैं, इससे सावधान रहने की जरूरत है। जब दुनिया में यहूदियों को भगाया जा रहा था, तब भारत ने उन्हें शरण दिया था। विधायक की ओर से लोगों में कंबल भी वितरित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवि संघ के खंड कार्यवाह राजू बरनवाल ने कहा कि मां भारती के लाल स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में जाकर हिदुत्व का परचम लहराया था। युवकों को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। सीएए के प्रति फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना होगा। अंजनी शुक्ल, कृष्णमुरारी पांडेय, प्रधानाचार्य राजकिशोर सिंह, मुनेश्वर प्रजापति ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रामसनेही मिश्र ने की व संचालन प्रमोद प्रजापति ने किया। प्रधान व्यास वर्मा, वृंदा प्रसाद, संतोष सिंह, निर्मल विश्वास, विजेंद्र तिवारी, रविद्र दूबे, सुनील दूबे, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
---
बहकावे में न आएं मुसलमान: हैदर अब्बास
पडरौना, कुशीनगर: बसहिया वनवीरपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि सीएए को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों के बहकावे में भारतीय मुसलमान न आएं। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। क्षेत्रीय महामंत्री हाजी याकूब विवान शेख, नसरुद्दीन अंसारी, शम्से आजाद आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असदुल्लाह सिद्दीकी ने की। इकबाल, रऊफ आलम, तालिव एजाज, सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।