साजिश के तहत विपक्षी फैला रहे अफवाह
ब्लाक सभागार में सोमवार को भाजपा रामकोला मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को विपक्षी पाíटयों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। साजिश के तहत भ्रम फैलाया जा रहा यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है।
कुशीनगर : ब्लाक सभागार में सोमवार को भाजपा रामकोला मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को विपक्षी पाíटयों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। साजिश के तहत भ्रम फैलाया जा रहा, यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है।
विशिष्ट अतिथि देवरिया-कसया जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य लल्लन मिश्र ने कहा कि यह कानून देश की जनता की आवाज के अनुरूप है। व्यापार मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड़, अजय गोविद राव, जयप्रकाश उपाध्याय, फूलबदन कुशवाहा, अरुण सिंह, अनिरुद्ध खरवार, विनोद खेतान, राजेश मिश्रा कुन्नू, दरोगा कुंवर सिंह, रामप्रताप सिंह, राधेश्याम दीक्षित आदि ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुप श्रीवास्तव ने की। पूर्व प्रधान राहुल गोविद राव, विश्वजीत गोविद राव, भानुप्रताप यादव, प्रसिद्धनाथ दूबे, भरथ गोविद राव, रामदेव कुशवाहा, अमित गोविद राव, निशांत शुक्ला, शिवम गोविद राव, मुबारक अली, चंद्रादित्य गोविद राव आदि मौजूद रहे।
---
इंसेट
घर-घर बांटी गई नागरिकता संशोधन की प्रतिजागरण संवाददाता, दुदही, कुशीनगर : फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने दुदही मंडल के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे तथा गांवों में पहुंच कर नागरिकता संशोधन कानून की प्रतियां लोगों में वितरित करते हुए कहा कि कानून के खिलाफ विपक्षियों द्वारा अफवाह फैला रहे है। दुदही कस्बे, पडरौन-मडुरही, बरियापट्टी, आदि गांव में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता विपक्षियों के मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे। मंडल अध्यक्ष दीपचंद खरवार, ओम प्रकाश मल्ल, राजेन्द्र सिंह, पारस सिंह, अशोक कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, सोनू जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।