Move to Jagran APP

सांगठनिक चुनाव में हेराफेरी का आरोप

भाजपा कठकुइयां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सिधुआ बाजार में हुई। कार्यकर्ताओं ने सांगठनिक चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। बैठक उपरांत प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स कर मांगों से अवगत कराया साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर मंडल के 73 बूथ अध्यक्ष पद से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 06:07 AM (IST)
सांगठनिक चुनाव में हेराफेरी का आरोप
सांगठनिक चुनाव में हेराफेरी का आरोप

कुशीनगर : भाजपा कठकुइयां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सिधुआ बाजार में हुई। कार्यकर्ताओं ने सांगठनिक चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। बैठक उपरांत प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स कर मांगों से अवगत कराया, साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर मंडल के 73 बूथ अध्यक्ष पद से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीते 14 अक्टूबर को हुए कठकुइयां मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव में कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्षों की अनदेखी की गई। कुल 70 बूथ अध्यक्षों में 62 ने विवेकानंद शुक्ल के पक्ष में रायशुमारी की। लेकिन कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्षों की अनदेखी कर ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। जिसने पार्टी हित में कभी कोई कार्य नहीं किया। वक्ताओं ने जिला कार्यकारिणी पर गंभीर आरोप लगाया। प्रभुनाथ गुप्त, रामअशीष गोंड, शिवप्रसाद चौहान, जितेंद्र मद्धेशिया, कर्मवीर सिंह, अखंड प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.