Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण को सरकार चला रही योजनाएं: डीएम

ारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत रविवार को कप्तानगंज विकास खंड के बड़हरा बाबू गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM (IST)
नारी सशक्तीकरण को सरकार चला रही योजनाएं: डीएम
नारी सशक्तीकरण को सरकार चला रही योजनाएं: डीएम

कुशीनगर : नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत रविवार को कप्तानगंज विकास खंड के बड़हरा बाबू गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर शिविर का आयोजन किया गया। महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार ¨सह ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हों। इससे समाज में भागीदारी होगी और आत्मनिर्भरता भी आएगी। महिला शिक्षा पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि शिक्षा से स्वावलंबी बनने की राह आसान होती है। सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन द्वारा योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। जागरूकता के अभाव में महिलाएं इसका लाभ लेने में पिछड़ रही हैं। डीएम ¨सह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए महिलाएं खुद आगे बढ़े और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व डीएम की पत्नी ममता ¨सह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार ¨सह, लेखपाल शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान संजय ¨सह, प्रधानाचार्य रामदयाल प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.