Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के लिए अभी जुट जाएं कार्यकर्ता: कलराज

पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया सांसद कलराज मिश्र रविवार को अस्वस्थ चल रहे विधायक गंगा ¨सह कुशवाहा का कुशलक्षेम उनके नारायनपुर कोठी स्थित आवास पर पहुंच कर जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछते हुए कहा कि विरोधी सभी पार्टियां भाजपा को लोकसभा 2019 मात देने के लिए एकजुट हो गई हैं

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए अभी जुट जाएं कार्यकर्ता: कलराज
लोकसभा चुनाव के लिए अभी जुट जाएं कार्यकर्ता: कलराज

कुशीनगर : पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया सांसद कलराज मिश्र रविवार को अस्वस्थ चल रहे विधायक गंगा ¨सह कुशवाहा का कुशलक्षेम उनके नारायनपुर कोठी स्थित आवास पर पहुंच कर जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछते हुए कहा कि विरोधी सभी पार्टियां भाजपा को लोकसभा 2019 मात देने के लिए एकजुट हो गई हैं। इसके लिए सभी लोगों को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। सांसद मिश्र फाजिलनगर मंडल के चौरा सेक्टर में आयोजित पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नए सदस्य बनाओ अभियान में हिस्सा लिया। मोबाइल के माध्यम से नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कहा कि कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार पूरी जिम्मेदारी व तन्मयता के साथ करें। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि व भाजपा देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री के स्थानीय प्रतिनिधि दिवाकर मणि त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी गिरिजेश मिश्र कार्यालय प्रमुख अभिषेक यादव, अमरेश द्विवेदी, बजरंगी जिला मंत्री रामवृक्ष गिरि, अजय शाही, विजय कुमार राय, सुरेंद्र कुशवाहा, पंकज पांडेय, मुकुल तिवारी, मंडल अध्यक्ष डॉ. कन्हैया शर्मा, अजय राय, श्रीनिवास राय, अमलेश मिश्र, चिरंजी ¨सह, महेंद्र नाथ उपाध्याय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय त्रिपाठी, सुरेश पांडे, शेषनाथ मिश्, राणा प्रताप मिश्र, नंदकिशोर पांडेय, अर¨वद कुशवाहा, सहाजन गौड़, योगेंद्र कुशवाहा, अर¨वद बरनवाल, विकास पांडे, बृजेश पांडे, रोहित गौड़, रमेश वर्मा, रमेश गौड़, विनोद पांडे, अतुल पांडेय आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.