रेप पीड़िता के परिजनों से मिले सपा जिलाध्यक्ष
सेवरही थाने के एक गांव में किशोरी के साथ दिन दहाड़े सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी सोमवार की सुबह पीड़िता के घर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। कहा कि समाजवादी पार्टी न्याय दिलाने आपके लिए साथ खड़ी है
कुशीनगर : सेवरही थाने के एक गांव में किशोरी के साथ दिन दहाड़े सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी सोमवार की सुबह पीड़िता के घर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। कहा कि समाजवादी पार्टी न्याय दिलाने आपके लिए साथ खड़ी है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जंगलराज कायम हो गया है। दिन दहाड़े एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपित पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। सेवरही थाने में पीड़ितों का नहीं सुना जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है। कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सुरक्षाकर्मी पर दिन दहाड़े जानलेवा हमला साबित करता है कि जनपद की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की, कि पीड़िता के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही आरोपितों को फांसी की सजा दी जाए।