विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
मृतका के जेठ व देवरानी को लिया हिरासत मेंबाकी सदस्य फरार
कुशीनगर: पटहेरवा थाना के गांव शंकर पटखौली में गुरुवार की देर शाम विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने रात में ही दाह संस्कार कर दिया। शुक्रवार की सुबह मायके पक्ष वालों ने थाने पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी तो पुलिस जांच में जुटी। रामकोला थाना के गांव भठवां निवासी सुदामा वर्मा की पुत्री प्रियंका की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व आनंद वर्मा से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज के लिए उत्पीड़ित किया जाने लगा। घटना के दिन दो बजे प्रियंका ने फोन कर बताया कि मुझे मारापीटा गया है। हाथ टूट गया है। देर से सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई और दाह संस्कार भी कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। मृतका के जेठ व देवरानी को थाने लाया गया है। बाकी सदस्य फरार हैं। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मिनी बस ने अधेड़ को कुचला, मौत
कुशीनगर: तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ ब्रह्मास्थान के निकट फोरलेन पर शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे फोरलेन पार कर रहे अधेड़ को बिहार से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर भाग रही बस को चालक सहित पकड़ा।
थाने के ही ग्राम सलेमगढ़ जमुनिया टोला निवासी 50 वर्षीय नथूनी बाजार से घर वापस लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचे तो आटो से उतरकर घर जाने के लिए फोरलेन क्रास करने लगे। इसी बीच बिहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर
भागने लगा। सलेमगढ़ चौकी प्रभारी दिनेश मिश्र ने पीछा कर पकड़ा।