Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को सिकटा में हुई जहां सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान नौजवान महिलाओं व व्यापारियों के उन्नयन तथा कल्याण के प्रति समर्पित है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 10:44 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 10:44 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं

कुशीनगर : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को सिकटा में हुई, जहां सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान, नौजवान, महिलाओं व व्यापारियों के उन्नयन तथा कल्याण के प्रति समर्पित है। किसानों को खाद, बीज के लिए दुकानों पर लाइन नहीं लगानी पड़ रही है। सभी सहकारी समितियों पर खाद बीज सस्ते दामों पर उपलब्ध है। कहा कि देश भर में मोदी सरकार ने 8 करोड़ महिलाओं को उज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध करा कर कीíतमान स्थापित करने का कार्य किया है। देश में युद्ध स्तर पर सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। कहा कि प्रदेश में अपराध का स्तर न्यून पर है, अपराधी भयभीत हैं। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करें। संचालन मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी मिश्र ने किया। संतोष कुशवाहा, महेंद्र सिंह, रामदेव, गया प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.