विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kushinagar News: नाबालिग लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Published: Thu, 24 Jul 2025 07:45 AM (IST)

कुशीनगर के रामकोला में नाबालिग हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का पुलिस ने ...और पढ़ें

पकड़े गए आरोपितों के बारे में जानकारी देते एसपी संतोष कुमार मिश्रा (बीच में) सौ.पुलिस मीडिया सेल
पकड़े गए आरोपितों के बारे में जानकारी देते एसपी संतोष कुमार मिश्रा (बीच में) सौ.पुलिस मीडिया सेल

HighLights

  1. नाबालिग हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरोह गिरफ्तार |
  2. गिरोह के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद |
  3. आरोपियों पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज |

जागरण संवाददाता, पडरौना। हिंदू नाबालिग लड़कियों को प्रलोभल देकर धर्म परिवर्तन कराकर यौन शोषण करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपित सहित गिरोह के कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

गिरोह के पास से तीन नाबालिग लड़कियों के धर्म बदलकर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड व सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस को संदेह है कि नाबालिग लड़कियों को फंसा कर यह गिरोह अनैतिक कार्य भी कराता था। इस पर पुलिस टीम काम कर रही है।

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने अपने कार्यालय में बताया कि रामकोला थाने में पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया था कि 11 जुलाई को उनकी 15 साल की नाबालिग पुत्री को टेकुआटार, पकडी पुरवा थाना रामकोला निवासी अरमान पुत्र अमरूदीन अपने साथी हमदम पुत्र जैनुद्दीन निवासी रामबर की मदद से शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि पूर्व में भी रामकोला थाने में एक ही परिवार की दो नाबालिग लड़कियों व उनकी नाबालिग सहेली को बहला फुसला कर अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। इसमें आरोपी अज्ञात व्यक्ति थे।

पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कियों को मुंबई (महाराष्ट्र) से बरामद कर लिया गया था। इन्हीं तीनों नाबालिग लड़कियों में से एक लड़की वह भी थी, जिसके अपहरण का केस 11 जुलाई को दर्ज किया गया। पुलिस के लिए राहत की बात यह थी कि इस तहरीर में तीनों आरोपी नामजद हो गए थे।

एसपी ने बताया कि पीड़िता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस की विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि टेकुआटार क्षेत्र में सक्रिय संगठित गिरोह के मुस्लिम सदस्य हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाते हैं।

धर्म परिवर्तन कराकर इनके फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रमाण पत्र तैयार करके दुष्कर्म एवं अनैतिक कृत्य कराते थे। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को बुघवार को रामकोला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसमें अरमान अली (23) पुत्र अरबुद्दीन अली निवासी टेकुआटार पकडी पुरवा थाना रामकोला, अरबाज (20) पुत्र समीउल्लाह निवासी टेकुआटार पकडी टोला थाना रामकोला, इकरामुल हक (28) पुत्र मैनुद्दीन निवासी बेलवा रामजस थाना कसया व एक महिला अभियुक्त जैरुननिशा (42)पत्नी जैनुद्दीन अंसारी निवासी रामबर बुजुर्ग थाना रामकोला शामिल हैं। इनके पास से तीनों लड़कियों के मुस्लिम नाम से बनाए गए फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज के अलावा सात सिमकार्ड, तीन मोबाइल व एक कार बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि यह लव जिहाद से संबंधित सक्रिय संगठित गिरोह है, जो हिंदू समुदाय की नाबालिग लडकियों को बहला फुसलाकर एवं प्रलोभन देकर अपने प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तित कराने के बाद उनका यौन शोषण करता है।

अभियुक्तों पर अपहरण, संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक साजिश, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। टीम में एसएचओ राजप्रकाश सिंह, एसएसआई सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, दाराेगा उपेंद्र यादव, सदानंद गौड़, महिला दारोगा करिश्मा यादव आदि शामिल रहे।

मुंबई में भी गिरोह का एक सदस्य, जाएगी टीम

एसपी ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य मुंबई में भी है। उसके बारे में पता करने व छानबीन करने के लिए पुलिस टीम मुंबई भेजी जाएगी। यह भी पता किया जाएगा किया गिरोह के तार किसी बड़े संगठन से तो नहीं जुड़े हैं। यदि ऐसा है तो इन्हें फंडिग व प्रश्रय देने वाले कौन लोग हैं। सभी पर कार्रवाई की जाएगी।