रिवाल्वर की नोक पर मुनीम से लूट
पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव जौरा बाजार चौराहा पर शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अपाची सवार बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर बीयर की दुकान के मुनीम को लूट लिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
कुशीनगर : पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव जौरा बाजार चौराहा पर शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अपाची सवार बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर बीयर की दुकान के मुनीम को लूट लिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
थानाक्षेत्र के गांव धनहां निवासी भजन यादव की जौरा बाजार चौराहा पर बीयर की दुकान है। उनके मझले पुत्र जगरनाथ यादव मुनीम के तौर पर दुकान चलाते हैं। वह दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान मुंह बांधे दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और मुनीब के कनपटी पर रिवाल्वर लगाते हुए दुकान खोलवाया और काउंटर एवं पाकेट में मौजूद लगभग 25 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
मुनीम विरोध करने आगे बढ़ा तो बदमाशों ने जान से मारने की घमकी देकर कदम पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया। घटना अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए जोकवा की ओर भाग गए। कुछ दूर आगे जाने पर बदमाशों ने मोबाइल फेंक दिया तो एक बदमाश का दस्ताना गिरा मिला।
थानाध्यक्ष हरिद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस बदमाशों के पीछे लगी है। जगह-जगह चेकिग की जा रही है। शीघ्र ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।