म्यांमार के पर्यटकों ने गणेश स्तुति कर किया मंत्रमुग्ध
कुशीनगर : दक्षिण-पूर्व एशिया के अनेक बौद्ध देशों में भगवान बुद्ध की पूजा के साथ-साथ तमाम लोग हिदू मं
कुशीनगर : दक्षिण-पूर्व एशिया के अनेक बौद्ध देशों में भगवान बुद्ध की पूजा के साथ-साथ तमाम लोग हिदू मंदिरों में जाते हैं और हिदू देवी-देवताओं की बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन-अर्चन करते हैं। कुशीनगर में म्यांमार से आईं महिला पर्यटकों ने शुक्रवार को जय गणेश-जय गणेश देवा..गणेश स्तुति लय के साथ गा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन्हें सुनने के लिए काफी लोग एकत्रित हो गए और उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। म्यांमार के पर्यटकों ने बताया कि भजन गाकर हमें काफी सुख और शांति की अनुभूति होती है। हम लोग भी हिदू देवी-देवताओं के प्रति काफी श्रद्धा भाव रखते हैं। बताया कि उन्होंने हिदू समुदाय के लोगों से भजन गाना सीखा है। बौद्ध धर्म भारत से म्यांमार में पहुंचा है। दोनों देशों की संस्कृतियों और रीति-रिवाज में काफी हद तक समानता है। यही कारण है कि भारत और म्यांमार के बीच प्राचीन काल से मैत्री संबंध हैं। भविष्य में भी यह संबंध बना रहेगा।