त्रिवेणी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
कुशीनगर : उपनगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के
कुशीनगर : उपनगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक रामानंद बौद्ध व एसडीएम विपिन कुमार ने डोंगा में गन्ना डाल कर किया। चीनी मिल परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। उपाध्यक्ष एमए कुरैशी की उपस्थिति में मिलकर्मियों द्वारा पूजन किया गया। विधायक बौद्ध और एसडीएम ने पंडित विश्वनाथ पाण्डेय के मंत्रोच्चार के बीच डोंगा का फीता काटा। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि किसानों का हित प्रदेश और केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहा कि देश तभी मजबूत होगा, जब किसान खुशहाल रहेंगे। एसडीएम कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक चीनी मिल बीते सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कर दे। नियमानुसार आपूर्ति पर्ची दी जाए, किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उपाध्यक्ष कुरैशी ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि चीनी मिल किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए तत्पर रहती है। 10 दिनों में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करा दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, दीपलाल भारती, तहसीलदार मनोज तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राहुल ¨सह, भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, राधेश्याम दीक्षित, राजेश मिश्रा, विश्वजीत गो¨वद राव, राजेश्वर गो¨वद राव, पंजाब गन्ना समिति अध्यक्ष मुरारी मिश्रा, अजय ¨सह, अमरनाथ दूबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश गोंड, ईओ देवेश मिश्रा, कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, वित्त प्रबंधक राजकुमार, आनंद मिश्रा, जगदीश चावला, संजय चावला आदि उपस्थित रहे।