बेहतर कार्यों से समाज में बनी रहती पहचान
व्यक्ति द्वारा किए गए बेहतर कार्यों से लंबे समय तक समाज में पहचान बनी रहती है। अपने अ'छे व्यवहार की बदौलत व्यक्ति हमेशा याद किया जाता है। यह बातें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी ने कही।
कुशीनगर: व्यक्ति द्वारा किए गए बेहतर कार्यों से लंबे समय तक समाज में पहचान बनी रहती है। अपने अच्छे व्यवहार की बदौलत व्यक्ति हमेशा याद किया जाता है। यह बातें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी ने कही। वे बुधवार को सिरसिया दीक्षित गांव में सुरेंद्र दीक्षित की 16 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सुरेंद्र की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता की रही, वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। अतिथियों ने सुरेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। हनुमान इंटर कालेज के मेधावी छात्र विशाल कुमार मिश्र व साक्षी वर्मा को स्मृति चिह्न और संगीत, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंद्रजीत मिश्र, डा. सुनीता पांडेय, सुधीर शाही, बृजेश मणि त्रिपाठी, गौरव तिवारी, शैलेंद्र मिश्र, विजय तिवारी, दीपू दीक्षित, शिवम उपाध्याय, मनोज शर्मा को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजक पंकज दीक्षित, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल व मनीष चौबे ने गरीबों में कंबल वितरित किया। अध्यक्षता डा. अरुण गौतम व संचालन अनुप मिश्र ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र दीक्षित, दिवाकर दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित, श्यामा प्रसाद दीक्षित, दीपक दीक्षित, ऋषभराज दीक्षित, शिवम, शिवसागर, वैभव, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।