छोटी गंडक नदी के घाटों पर उमड़ी भीड़
कुशीनगर: लोक आस्था का प्रतीक छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। तहसील क्षेत्र के
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM (IST)
कुशीनगर: लोक आस्था का प्रतीक छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। तहसील क्षेत्र के छोटी गंडक नदी, पोखरे, मवन नाला व नहरों के किनारे बने छठ घाटों पर सुबह से ही व्रती महिलाओं व उनके परिजनों की भीड़ रही। छठ मैया की गीत गाती महिलाएं घाटों पर पहुंचीं। हाटा के करमहा रोड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पोखरे पर महिलाओं ने एक साथ अर्घ्य देकर मंगल कामना की। मंगलवार की पूरी रात महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर आराधना की तो घाटों पर एक दूसरे को ¨सदूर लगा कर सौभाग्यवती होने की कामना की। व्रती महिलाओं द्वारा ठेकुआ व फलों का प्रसाद आस-पड़ोस मे बांटा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें