Move to Jagran APP

श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराना लक्ष्य: स्वामी

प्रदेश के श्रम एवं नियोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराना लक्ष्य है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण को लेकर योजनाओं का जाल बिछाया गया है। योजनाओं में बिचौलियों का कोई स्थान नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 11:27 PM (IST)
श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराना लक्ष्य: स्वामी
श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराना लक्ष्य: स्वामी

कुशीनगर: प्रदेश के श्रम एवं नियोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराना लक्ष्य है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण को लेकर योजनाओं का जाल बिछाया गया है। योजनाओं में बिचौलियों का कोई स्थान नहीं है। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री शनिवार को नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में श्रमिकों के लिए आयोजित पंजीयन, नवीनीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि लाभकारी योजनाओं की राशि श्रमिकों के सीधे खाते में भेजी जाएगी। योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को हर हाल में अपना पंजीयन कराना होगा। कैबिनेट मंत्री ने श्रमिकों में प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। भाजपा नेता डॉ. संगम मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों व मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उप श्रमायुक्त एके सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के 2925 लाभार्थियों के खातों में कुल 16241482 रुपये शीघ्र ही भेज दिए जाएंगे।

loksabha election banner

संचालन विकास श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह, उज्ज्वल त्रिपाठी, बीआर सरोज, इंतियाज अंसारी, राधेश्याम गुप्ता, अवधेश तिवारी, जितेंद्र कुमार, नंद कुमार तिवारी, रमेश गौड़, संदीप गौड़, सूर्य कुमार शुक्ल उर्फ चिटू शुक्ला, सुधीर राव, केशव नाथ उपाध्याय, मार्कंडेय शाही आदि उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री के सामने श्रमिकों ने कहा कि श्रम कार्यालय रवींद्र नगर में होना चाहिए, पर वहां नहीं होने के कारण श्रमिकों को असुविधा होती है। कई श्रमिकों ने तो यहां तक कहा कि जनपद का श्रम कार्यालय कहां है, खोजने से नहीं मिलता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.