विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट ,बचाने गए किशोर के सिर में चोट लगने से हुई मौत

Published: Fri, 14 Aug 2026 05:13 PM (IST)

कुशीनगर के कप्तानगंज में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट में बीच-बचाव करने गए 14 वर्षीय किशोर करन की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कप्तानगंज में छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट।

  2. बीच-बचाव करने गए 14 वर्षीय करन की सिर में चोट से मौत।

  3. आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। कप्तानगंज कस्बे में शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। यह देख बचाने गया किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। स्वजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे आक्रोशित स्वजन कालेज पहुंच सड़क जाम कर ईंट-पत्थर चलाने लगे।

कप्तानगंज थाना पुलिस हल्का बल प्रयोग कर जाम को समाप्त कराई। मृत किशोर  की पहचान 14 वर्षीय करन, निवासी हरिहरनाथ कप्तानगंज के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- काकोरी ट्रेन एक्शन... जब 4600 की लूट के मुकदमे में अंग्रेज सरकार को खर्च करने पड़े थे 10 लाख

बताया जा रहा कि सरस्वती शिशु कन्या इंटर कालेज में छुट्टी होने के बाद दोपहर तीन बजे निकले छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।