Kushinagar News: मतांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने तीन को पकड़ा, धार्मिक पुस्तक भी मिली
Kushinagar News कसया के कुड़वा दिलीपनगर के टोला धन्नीपट्टी में गुरुवार को एक घर में कुछ लोग जुटे हुए थे। इधर मतांतरण की बात फैलने पर आरएसएस के संघ चालक चंद्रशेखर सिंह सहित काफी संख्या में लोग जुट गए। बाहर से आए दो युवकों को पकड़ लिए।
जागरण संवाददाता, मल्लूडीह (कुशीनगर) : कसया के कुड़वा दिलीपनगर के टोला धन्नीपट्टी में गुरुवार को एक घर में कुछ लोग जुटे हुए थे। इधर मतांतरण की बात फैलने पर आरएसएस के संघ चालक चंद्रशेखर सिंह सहित काफी संख्या में लोग जुट गए। बाहर से आए दो युवकों को पकड़ लिए। पुलिस को सौंपा गया। तलाशी में उनके पास से धार्मिक पुस्तक व कुछ अन्य सामग्री मिली, पूछताछ की जा रही है।
गांव में नहर के किनारे सुनसान स्थान पर सुरेश प्रजापति के घर में 40 से 50 लोग इकट्ठा थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि वहां विशेष प्रार्थना चल रही था। लोगों को जुटता देख दो लोग भागने का प्रयास किए तो उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया गया। मौके से लाकेट, एक धर्म विशेष का ग्रंथ, मोबाइल सहित अन्य पूजा सामग्री भी बरामद हुई है।
संघचालक सिंह का आरोप है कि प्रलोभन देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। यह हमें कमजोर करने की साजिश है। हम संगठित हो इसका विरोध करेंगे। एसएचओ डा. आशुतोष तिवारी ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस टीम गई थी। 50 की संख्या में महिला-पुरूष पूजा कर रहे थे।
मौके से गृहस्वामी सुरेश, विवेक व राजेश देवरिया जिले के भलुअनी थाने के गांव बहोर धनौती निवासी को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। सामने आए तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।