कुशीनगर: दुष्कर्म के बाद मतांतरण, फिर बेचने की साजिश; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर में एक मुस्लिम युवक ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। बाद में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
युवक ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
निकाह के बहाने मतांतरण कराकर बेचने का प्रयास किया।
मुख्य आरोपी जियाउद्दीन गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। मुस्लिम युवक ने युवती को धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोस्त की मदद से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा तो युवती ने विरोध किया। निकाह का झांसा देकर युवक ने युवती का मतांतरण कराया और खुद रोजगार के सिलसिले में विदेश चला गया। लौटने के बाद पासपोर्ट बनवाने के बहाने युवती को लखनऊ ले जाकर बेचने की तैयारी में लग गया।
किसी तरह जान बचाकर भागी युवती ने मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। भाई और दोस्त की तलाश चल रही है। तमकुहीराज इलाके की युवती दो वर्ष पूर्व बाजार गई थी। सेवरही के रहने वाले दुकानदार पवन कुमार ने युवती को झांसा देकर उसका परिचय तमकुहीराज, मुन्नीपट्टी के शादीशुदा जियाउद्दीन से कराया।
कुछ दिन बाद जियाउद्दीन ने युवती को फोन कर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। दुकानदार साथी ने इसका वीडियो बना लिया और इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाते रहे। पीड़िता ने पुलिस को बताया को दोनों आरोपित कुछ दिन बाद उसे फाजिलनगर ले गए जहां निकाह के नाम पर मौलाना को बुलाकर मतांतरण कराया।
यह भी पढ़ें- शस्त्र लाइसेंस: हाई कोर्ट को मिला 42 लोगों का विवरण, शेष 41 के लिए सरकार ने मांगा समय
यहां उसे किराए के कमरे में रखकर जियाउद्दीन सऊदी अरब चला गया। एक वर्ष बाद जब लौटा तो निकाह के लिए दबाव बनाने पर पासपोर्ट बनवाने लखनऊ ले गया। वहां किसी के हाथ बेचने की बात करते हुए युवती ने सुन लिया और मौका पाकर भाग निकली।
रेलवे स्टेशन पर भी आरोपित युवक ने मारपीट की लेकिन लोगों के सहयोग से वह किसी तरह घर वापस आई। सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि मुख्य आरोपित गिरफ्त में है, उसके भाई आलमगीर व पवन की तलाश की जा रही है।
