विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में मालिक ने पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर किया 'ग्रैंड सेलिब्रेशन', 700 मेहमानों को दी दावत

Published: Fri, 17 Jul 2026 06:50 AM (IST)

कुशीनगर के सुरेश माली ने अपने पालतू कुत्ते रॉकी का जन्मदिन परिवार के सदस्य की तरह धूमधाम से मनाया, जिसमें 700 लोग शामिल हुए।

रॉकी के साथ सुरेश माली

रॉकी के साथ सुरेश माली

HighLights

  1. सुरेश माली ने अपने कुत्ते रॉकी का जन्मदिन मनाया।

  2. रॉकी को परिवार का सदस्य मानकर केक काटा गया।

  3. दावत में 700 लोग शामिल हुए, यह मिसाल वायरल हुई।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। कहते हैं कि इंसान और बेजुबान का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक होता है। कुछ ऐसा ही अनोखा और दिल को छू लेने वाला नजारा कुशीनगर के कप्तानगंज नगर में देखने को मिला। यहां के वार्ड नंबर दो आंबेडकर नगर निवासी सुरेश माली ने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते राकी का पहला जन्मदिन किसी त्योहार की तरह धूमधाम से मनाया, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुरेश माली मुंबई में पेंटिंग ठीकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने जुलाई 2025 में गोरखपुर से 18 हजार रुपये में इस जर्मन शेफर्ड को खरीदा था। सुरेश के मुताबिक, राकी उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि उनके बेटे जैसा है। इसी लाडले का पहला जन्मदिन मनाने के लिए वह खास तौर पर 14 जुलाई को मुंबई से अपने गांव आए। बुधवार की शाम आयोजित हुए इस भव्य समारोह में किसी बड़े उत्सव जैसी रौनक थी।

जन्मदिन के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में रॉकी का पहला बर्थडे केक काटा गया। इस खुशी में सुरेश ने करीब 700 लोगों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी भोज (दावत) का प्रबंध किया।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में नारायणी का जल स्तर घटा, खतरा अब भी बरकरार

इंटरनेट मीडिया पर भी छाया रॉकी

पशु प्रेम और मानवीय संवेदना की यह मिसाल इंटरनेट मीडिया से लेकर हर जुबान पर है। लोग सुरेश के इस निश्छल प्रेम की सराहना कर रहे हैं, जिसने यह साबित कर दिया कि वफादारी और मोहब्बत की कोई भाषा नहीं होती।


जब तक जीवित रहूंगा, रॉकी का जन्मदिन इसी तरह मनाता रहूंगा। उसका पालन-पोषण अपने पुत्र की तरह करता रहूंगा। वह मेरे परिवार का सदस्य है। -सुरेश माली