विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंतकी गतिविधियों के शक में कुशीनगर के रिजवान को दिल्ली स्पेशल सेल ने पकड़ा, मोबाइल-लैपटॉप जब्त

Published: Sun, 05 Apr 2026 02:00 AM (IST)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुशीनगर से रिजवान अहमद को आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के संदेह में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के संदेह में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नगर से एक युवक को पकड़ ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। युवक के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जांच के लिए जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद नगर में हड़कंप मच गया। पडरौना कोतवाली पुलिस और स्थानीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पकड़े गए युवक के आईएसआईएस से तार जुड़े होने की पुष्टि पूर्व में हुई थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज अपराध संख्या 80-2026 की जांच के दौरान पडरौना के छावनी के राइन मोहल्ला निवासी रिजवान अहमद की भूमिका सामने आई। इस आधार पर स्पेशल सेल के निरीक्षक निशांत दहिया के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम शनिवार की देर शाम नगर के छावनी पहुंची।

कोतवाली पुलिस के सहयोग से रिजवान अहमद को हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम उसे सीजेएम कोर्ट ले गई। वहां से रिमांड प्राप्त कर सेल उसे दिल्ली लेकर रवाना हो गई।

युवक के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जांच के लिए जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल दिल्ली ले जाकर यह पता लगाएगी कि दर्ज मुकदमे में उसकी क्या भूमिका है। तथा वर्तमान में किन-किन संगठनों या व्यक्तियों से उसके संबंध हैं और वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

इस कार्रवाई के बाद नगर क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उधर जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसपी केशव कुमार ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल छावनी निवासी रिजवान को पकड़ ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। उसके विरुद्ध स्थानीय स्तर पर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है। स्वजन तथा उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा कराई जा रही है। जिले भर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

2017 में रिजवान के पास से मिले थे विस्फोटक

सामान्य परिवार का रिजवान रोजगार के सिलसिले में एक दशक पूर्व मुंबई गया था। वर्ष 2017 में मुंबई में हुए एक ब्लास्ट के बाद एजेंसियों की जांच पड़ताल में इसकी भूमिका पाई गई थी।

तब इसके कमरे से विस्फोटक भी बरामद हुआ था। जांच में इसके नंबर से अंतरराष्ट्रीय काल होने तथा आईएसआईएस से इसके तार जुड़े होने की पुष्टि हुई थी। रिजवान इस मामले में 2017 से 2023 तक मुंबई के सेंट्रल जेल में बंद था।

यह भी पढ़ें- ISI से जुड़े हैंडलर के लिए काम करने वाले मेरठ के दो युवक गिरफ्तार, छावनी क्षेत्र की रेकी कर भेजते थे वीडियो