विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में पिता की डांट से नाराज किशोरी ने लगाई थी छलांग, 24 घंटे बाद नहर में मिला शव

Published: Thu, 18 Jun 2026 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2026 05:00 PM (IST)

कप्तानगंज, कुशीनगर में पिता की डांट से नाराज होकर नहर में कूदी 15 वर्षीय किशोरी खुशी रावत का शव 24 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने लगाई छलांग।

  2. 24 घंटे बाद नहर में मिला 15 वर्षीय खुशी का शव।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सूत्र, कप्तानगंज, (कुशीनगर)। बड़ी नहर में एक किशोरी का शव उतराया दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कप्तानगंज थाना के सुम्माखोर गांव स्थित पुल के पास से बुधवार की शाम लगभग पांच बजे शव को बाहर निकलवाया। पता चला कि, शव महाराजगंज के भिटौली थाना के धर्मपुर बड़ा गांव निवासी 15 वर्षीय खुशी रावत की है जो पिता बबलू रावत की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार सुबह करीब छह बजे खुशी रावत अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। उसने कुछ दूरी पर स्थित देवरिया शाखा की बड़ी नहर में उसने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही स्वजन में कोहराम मच गया था। भिटौली पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मंगलवार देर शाम तक किशोरी की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

बुधवार शाम करीब चार बजे सुम्माखोर गांव के पुल के पास नहर में शव दिखाई देने पर लोगों ने कप्तानगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजन ने शव की पहचान की। बबलू रावत ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी चार पुत्रियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। खुशी रावत दूसरे नंबर की थी।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में 11 लाख में बना था कृषि कार्यालय का भवन, अब गिराने के लग जाएंगे 30 लाख रुपये

मां गिरिजा देवी का लगभग पांच वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।