विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर के छोटी गंडक पुल में दरारें, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Published: Sun, 30 Aug 2026 09:47 AM (IST)

कुशीनगर के रगड़गंज बाजार स्थित छोटी गंडक नदी पर बने 46 साल पुराने पुल के स्लैब में दरारें आ गई ...और पढ़ें

अधिकारी व जनप्रतिनिधि शिकायतों का नहीं ले रहे हैं संज्ञान। जागरण

अधिकारी व जनप्रतिनिधि शिकायतों का नहीं ले रहे हैं संज्ञान। जागरण

HighLights

  1. छोटी गंडक नदी पुल के स्लैब में गहरी दरारें पड़ीं।

  2. 46 साल पुराना पुल जर्जर, दुर्घटना का डर सता रहा है।

  3. स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की, विधायक ने जांच का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, रगड़गंज, (कुशीनगर)। रामकोला ब्लाक के कुस्महां गांव के रगड़गंज बाजार के समीप छोटी गंडक नदी पर बने पुल के स्लैब में दरार पड़ गया है। इसको लेकर ग्रामीण सहमें हुए हैं, उन्हें दुर्घटना का डर सताता है। रामकोला-मथौली मार्ग से जुड़े इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। भारी वाहन भी आते-जाते हैं, अगर समय रहते अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी हादसा हो सकता है।

क्षेत्र के नवनीत सिंह, पूर्व प्रधान रामा जायसवाल, रमन शाही, इकबाल अहमद, रंजीत यादव, अरुण सक्सेना, राजीव कुशवाहा, राजन कुमार आदि ने बताया कि पुल के स्लैब के हर ज्वाइंट पर दरार पड़ गई है जो धीर-धीरे चौड़ी होती जा रही है। दरार से नीचे देखने पर नदी की जलधारा स्पष्ट रूप से दिखती है।

उन्होंने कहा कि अगर विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता है। कई जगहों से रेलिंग की सरिया अराजक तत्वों ने निकाल लिया है, इससे रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने का डर सता रहा है।

लोगों ने बताया कि 1978 में प्रदेश सरकार के तत्कालीन सिचाई मंत्री शारदा प्रसाद रावत ने रगड़गंज सेतु का शिलान्यास किया था। लगभग तीन वर्ष में पुल बनकर तैयार हुआ था और 1981 में लोकार्पण हुआ था। लगभग 46 वर्ष पुराना पुल धीरे-धीरे जर्जर हो रहा है। इसकी मरम्मत अति आवश्यक है। इस पुल से होकर कोयला व ईंट लदे ट्रक गुजरते हैं।

यह भी पढ़ें- नेपाल के उजड़े घरों की कहानी सुना रही ‘नारायणी’, तस्वीरों में देखें एक झलक

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आवागमन भी होता है, लेकिन किसी की नजर पुल के दरार पर नहीं पड़ रही है। विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से पुल की स्थिति की जांच कराने को कहा जाएगा।