कुशीनगर में प्रेमी के पास जा रही युवती को भाइयों ने थाना परिसर में पीटा, हंगामा
कुशीनगर के पटहेरवा थाना परिसर में एक युवती को उसके भाइयों ने प्रेमी के पास लखनऊ जाने की कोशिश करने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
युवती को भाइयों ने थाना परिसर में पीटा।
प्रेमी के पास लखनऊ जाने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर तीनों को हिरासत में लिया।
संवादसूत्र, पटहेरवा, कुशीनगर। थाना परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती को दो युवक थाना परिसर में ही पीटने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ करने लगी तो पता चला कि, युवती को पीटने वाले दोनों युवक उसके भाई थे। जो युवती के घर से भाग कर प्रेमी के पास लखनऊ जाने के प्रयास की घटना से नाराज थे।फिलहाल युवती व उसके दोनों भाई पुलिस के हिरासत में ही हैं।
पटहेरवा के गांव की एक युवती कुछ दिन पूर्व भाग कर अपने ही गांव के प्रेमी के पास लखनऊ चली गयी थी। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने आपसी तालमेल से मामले को आपस में निपटा लिया था। युवती घर चली आई थी।
इधर फिर से प्रेमी-प्रेमिका मोबाइल से बात कर रहे थे। दूसरी ओर युवती के पिता व भाई उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी और निकाह का तिथि भी तय हो गयी थी। इसकी भनक लगते ही युवती ने प्रेमी से संपर्क किया और घर से शनिवार दोपहर निकल गई।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
उसके साथ उसकी सहेली भी थी, जो उसे बस पर चढ़ाने आई थी।वह पटहेरवा ओवरब्रिज के पश्चमी छोर पर स्थित नहर के पास बस के इंतजार में थी कि, उसके दोनों भाई पहुंच गए। बाइक पर बैठा कर घर ले जाने लगे। जैसे वह थाना गेट के पास पहुंची, वह बाइक से कूद कर थाना परिसर की ओर भागने लगी। जब तक दोनों भाई बाइक खड़ी करते तब तक वह थाना परिसर में पहुंच गई। फिर दोनों भाई उसे थाना परिसर में ही पीटने लगे।
यह देख थाना समाधान दिवस में आए फरियादी व मौजूद पुलिसकर्मी भाइयों को पकड़ कर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि, मारपीट जैसे कोई घटना नहीं हुई। भाई, बहन को जबरिया थाना परिसर से घर ले जाना चाहते थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
