Move to Jagran APP

सादगी के लिए जाने जाते हैं कर्पूरी ठाकुर

कुशीनगर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कायम रखी सुचिता शोषित व पिछड़े वर्ग को न्याय के लिए करते रहे संघर्ष।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 12:11 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 12:11 AM (IST)
सादगी के लिए जाने जाते हैं कर्पूरी ठाकुर
सादगी के लिए जाने जाते हैं कर्पूरी ठाकुर

कुशीनगर : आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नगर के रामकोला रोड के किनारे स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनके योगदान पर चर्चा की। साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में सुचिता कायम रही। उन्होंने शोषित व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। विशिष्ट अतिथि सुरेश शर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रामसूरत शर्मा ने की। प्रदेश सचिव डा. कन्हैया लाल शर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, विजय शंकर शर्मा, सुशील शर्मा, ध्रुव शर्मा, रामविलास शर्मा आदि मौजूद रहे।

नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 22 महंथ अवेद्यनाथ नगर (सिसवा महंथ) स्थित श्रीदुर्गा इंटर कालेज परिसर में अखिल भारतीय नाई महापंचायत के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि साहित्यकार रामनरेश शर्मा ने कहा कि कर्पूरी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। विश्वनाथ ठाकुर ने कहा कि ऐसे जननायक को भारतरत्न सम्मान मिलना चाहिए। छात्रनेता अशोक सिंह, हृदयानंद शर्मा, जिला सचिव गुड्डू शर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जटाशंकर शर्मा ने की व संचालन रामछबीला ठाकुर ने किया। रामअशीष सिंह, संजय सिंह, अरुण शर्मा, मोहम्मद जमील, निखिल प्रताप, फुलेना आदि मौजूद रहे।

मनोहारी प्रस्तुतियों से छात्राओं ने मोहा मन

विकास खंड मोतीचक के असना गांव स्थित रामविचारे त्रिपाठी महिला महाविद्यालय में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं को विदाई दी गई। मनोहारी प्रस्तुतियों से छात्राओं ने दर्शकों का मनमोह लिया। मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रबंधक सीमा त्रिपाठी ने कहा कि हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम किया जाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुरूप तैयारी करने की सलाह दी। वर्ष 2020 में स्नातक तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गुड़िया सिंह, द्वितीय नीरज, वर्ष 2021 में प्रथम स्थान पर रही फातिमा व द्वितीय शकुंतला को साइकिल व प्रमाण पत्र दिया गया। संजय कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया। पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी शुक्ल, लक्ष्मीगंज केन यूनियन के पूर्व चेयरमैन परमहंस पांडेय, विरेंद्र तिवारी, शिवांश त्रिपाठी, रामकिशोर निषाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.