जयनारायण अध्यक्ष व अरुण कुमार बने महामंत्री
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिला इकाई की आम बैठक कसया बिजली घर परिसर में रविवार को हुई। गोरखपुर मंडल के कार्यवाहक महासचिव की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी गठित की गई।
जागरण संवाददाता, कसया, कुशीनगर : राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिला इकाई की आम बैठक कसया बिजली घर परिसर में रविवार को हुई। गोरखपुर मंडल के कार्यवाहक महासचिव की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें जयनारायण यादव जिलाध्यक्ष, राजेश कुमार ¨सह व रत्नेश कुमार मल्ल उपाध्यक्ष, अरुण कुमार महामंत्री, सुनील कुमार गुप्त कोषाध्यक्ष, छेदी प्रसाद संरक्षक व मेराज अहमद प्रचार मंत्री चुने गए। इसके बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को तत्काल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के लोगों को एक मंच पर आने से ही मजबूती मिलती है। उन्होंने आशा जताया कि नई कार्यकारिणी समस्याओं का निराकरण कराने में सक्षम होगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष यादव ने आभार जताते हुए कहा कि संघ ने जो दायित्व सौंपा है उसका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया जाएगा। तय हुआ कि हर माह के द्वितीय रविवार को बैठक होती रहेगी। इस अवसर पर रामबेलास खरवार, शशि यादव, मनोज गुप्त, इरफान अल्लाह अंसारी, छेदी प्रसाद, अरुण कुमार, सुशील कुमार, राजेश ¨सह, विक्की मद्धेशिया, रासिद सागर, दुर्गेश कुमार आदि उपस्थित रहे।