जाम से कराह रहा शहर, झेल रहे दुश्वारियां
दीपावली को लेकर मुख्य मार्ग की पटरियों पर दुकान लगाए जाने से शहर जाम की चपेट में आ गया है। बेतरतीब खड़ी की जाने वाली दो पहिया एवं चार पहिया गाड़यिों की वजह से और दुश्वारियां झेलनी पड़ रही। ठेला व खोमचा वालों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा परेशानी को और बढ़ा रहे हैं।
कुशीनगर: दीपावली को लेकर मुख्य मार्ग की पटरियों पर दुकान लगाए जाने से शहर जाम की चपेट में आ गया है। बेतरतीब खड़ी की जाने वाली दो पहिया एवं चार पहिया गाड़यिों की वजह से और दुश्वारियां झेलनी पड़ रही। ठेला व खोमचा वालों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर पाíकंग की व्यवस्था न होने की वजह से भी दिक्कत खड़ी हो रही है। धनतेरस और दीपावली नजदीक होने की वजह से बर्तन, मिठाई, पूजन सामग्री और लक्ष्मी-गणेश की मूíत बेचने वाले सड़क की पटरियों तक दुकान सजा रहे हैं। सड़क पर आमने-सामने दो चार पहिया वाहनों के आने पर एक दूसरे को क्रास करते समय जाम लग जाता है। कठकुइयां मोड़ से गुदरी बाजार तक कमोवेश दिन भर यही हाल रहता है। दोनों तरफ फलों के ठेलों से लोगों का राह चलना मुश्किल रहता है। सबसे खराब स्थिति तिलकनगर से गुदरी बाजार तक का है, जाम की वजह से बेवजह समय बर्बाद करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही, समस्या के लिए एक दूसरे को कसूरवार ठहराया जा रहा।
---
जरूरी होने पर ही बाजार में ले जाएं चार पहिया
-दीपावली तक बाजार की स्थिति को देखते हुए चार पहिया वाहनों के उपयोग से परहेज करना होगा। खरीदारी के समय वाहन खड़ा करने की समस्या खड़ी होगी तो जाम से भी दो-चार होना पड़ेगा। इससे ईंधन तो खर्च होगा ही, समय भी बर्बाद होगा और लोगों की भी परेशानियां बढ़ेगी। शहर में पाíकंग की व्यवस्था नहीं है और दुकानों के सामने वाहन को खड़ा करने से जाम की परेशानी खड़ी होगी।