Move to Jagran APP

कुशीनगर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम

कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम बनेगा। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। चार सुइट्स भी निíमत होंगे। आडिटोरियम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए उपलब्ध रहेगा। नगरपालिका प्रशासन इसका निर्माण कराएगा और अíजत आय का वही हकदार भी होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 11:31 PM (IST)
कुशीनगर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम
कुशीनगर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम

कुशीनगर : कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम बनेगा। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। चार सुइट्स भी निíमत होंगे। आडिटोरियम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए उपलब्ध रहेगा। नगरपालिका प्रशासन इसका निर्माण कराएगा और अíजत आय का वही हकदार भी होगा। इसके निर्माण का प्रस्ताव नगर विकास मंत्रालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

कुशीनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र कुशीनगर में ऑडिटोरियम की कमी अर्से से खटक रही थी। सेमिनार के लिए आयोजकों को काफी दिक्कतें हो रही थी। इसीलिए इस योजना को अस्तित्व में लाने पर मंथन शुरू हुआ। अंतरराष्ट्रीय आडिटोरियम के बन जाने से विश्व स्तरीय इस पर्यटन केंद्र का और विकास होगा तथा पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी। कहा कि स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर नगर विकास मंत्रालय को भेज दिया गया है।

उम्मीद जताई कि निर्माण की अनुमति मिल जाएगी। ईओ ने कहा अनुमति मिलते ही मूर्त रूप देने का काम शुरू हो जाएगा। बताया कि इसका निर्माण राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उत्तर पूर्व में नगरपालिका के एक एकड़ संरक्षित भूमि पर किए जाने का प्रस्ताव है। परिसर में वाहन पाíकंग की सुविधा होगी। यह राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सेमिनार के लिए उपलब्ध रहेगा। नगर पालिका को इससे आय भी होगी।

-----

कुशीनगर में ऑडिटोरियम का अभाव खटकता था। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की असुविधा होती थी। अस्तित्व में आने के बाद क्षेत्रीय जनता को भी लाभ मिलने के साथ ही नगरपालिका की आमदनी होगी। नगर विकास मंत्री से मिलकर स्वीकृति दिलवाने का प्रयास करूंगा।

-रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक, कुशीनगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.