करंट से युवक झुलसा, गंभीर
गुरुवार की सायं विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलका पट्टी में पेड़ काटने के दौरान 23 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM (IST)
कुशीनगर : गुरुवार की सायं विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलका पट्टी में पेड़ काटने के दौरान 23 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त गांव निवासी अमावस अपने दरवाजे से थोड़ी दूर पर पेड़ काट रहा था। पेड़ का एक हिस्सा विद्युत प्रवाहित तार में छू गया,जिससे करंट उतर आया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें