Move to Jagran APP

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की दी जानकारी

हाटा तहसील सभागार में गुरुवार को उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा स्वास्थ्य, पुलिस व बाल विकास से जुड़े कर्मचारियों को जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 11:44 PM (IST)
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की दी जानकारी
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की दी जानकारी

कुशीनगर: हाटा तहसील सभागार में गुरुवार को उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा स्वास्थ्य, पुलिस व बाल विकास से जुड़े कर्मचारियों को जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम की शुरुआत 20 नवंबर से हो चुकी है। 20 दिसंबर तक सभी ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है। ब्लाक स्तर पर नारी सशक्तीकरण से जुड़े विभागों के माध्यम से 11 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी। जो घर-घर जाकर महिलाओं को नारी सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा संस्थान गोरखपुर की ढाढा शाखा से जुड़े मंजीत कुमार ने बताया कि 27 नवंबर से आठ दिसंबर तक जनसंपर्क कार्यक्रम तथा नौ दिसंबर से 19 दिसंबर तक नारी सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 20 दिसंबर को समापन व नारी सम्मेलन कार्यक्रम किया जाएगा। महिलाओं को रोजगार की भी जानकारी दी जाएगी। इससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान नायब तहसीलदार दीनानाथ, सीडीपीओ कयूम अंसारी, प्रत्युष चंद्रा, रश्मि तिवारी, मंजू शाक्या, सुशीला ¨सह, माधुरी श्रीवास्तव, शिक्षक नन्हे शाही, विनय यादव, अवुलैश अंसारी, सच्चिदानन्द पांडेय आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.