आज आएंगे बिहार के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही
तमकुहीराज राज परिवार के सदस्य व बिहार राज्य के पटना उ'च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एपी शाही गुरुवार को अपने पैतृक निवास पर आएंगे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:47 PM (IST)
कुशीनगर: गुरुवार को तमकुहीराज राज परिवार के सदस्य व बिहार राज्य के पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एपी शाही गुरुवार को अपने पैतृक निवास पर आएंगे। वह विश्राम के उपरांत शुक्रवार को पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। न्यायमूर्ति शाही के निजी सचिव द्वारा जारी प्रोटोकाल के मुताबिक जनपद की सीमा में आने के बाद न्यायमूर्ति कसया बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वे तमकुही स्थित अपने निजी आवास पर राज परिवार के लोगों के साथ मुलाकात व रात्रि विश्राम करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें