अखंड भारत निर्माण का पूरा होगा संकल्प: मदन मोहन
अगर विश्व के कई विभाजित देश एक हो सकते हैं तो अखंड भारत का भी निर्माण हो सकता। भारत भी यह गौरव हासिल करेगा। यह बातें हिदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन ने कही। वे सोमवार को कुशीनगर स्थित बिरला धर्मशाला में हिजाम गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कुशीनगर: अगर विश्व के कई विभाजित देश एक हो सकते हैं तो अखंड भारत का भी निर्माण हो सकता। भारत भी यह गौरव हासिल करेगा। यह बातें हिदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन ने कही। वे सोमवार को कुशीनगर स्थित बिरला धर्मशाला में हिजाम गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि अफगानिस्तान 1876 में, नेपाल 1904 में, भूटान 1906 में, श्रीलंका 1935 में, म्यांमार 1937 में, पाकिस्तान 1947 में, पीओके 1948 में व अक्साई चीन 1962 में भारत से खंडित हो गए। पूरा विश्वास है कि फिर यह सभी देश का हिस्सा बनेंगे, यही हमारा अखंड संकल्प है। जब तक संकल्प पूरा नहीं होगा, मुहिम चलता रहेगा। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रचार-प्रसार विभाग प्रमुख आशुतोष ऋषि महराज ने कहा कि रावी नदी के तट पर 1939 में राष्ट्रीय कांग्रेस ने अखंड भारत का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन आज पूरा न हो सका है। हिजाम का अखंड भारत संकल्प अभियान जारी रहेगा। शुभम त्रिपाठी, राजेश पाठक आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विभाग प्रमुख प्रेमचंद्र तिवारी ने की व संचालन हिदू जागरण युवा मंच के जिलाध्यक्ष आदर्श प्रताप सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने आभार प्रकट किया। बृजेंद्र प्रताप, विश्वमित्र, सुधीर, अजय, अनिल, सतीश, अभिषेक, विशाल, शिवम, सुधीर आदि मौजूद रहे।