Move to Jagran APP

भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति बढ़ा अपराध का ग्राफ

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ ही सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 01:07 AM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 01:07 AM (IST)
भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति बढ़ा अपराध का ग्राफ
भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति बढ़ा अपराध का ग्राफ

कुशीनगर : सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ तेजी बढ़ा है। महिलाएं घरों से बाहर निकलने में डरने लगी हैं। कानून व्यवस्था के साथ सरकार सभी मोर्चे पर फेल साबित हुई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।

loksabha election banner

वह सोमवार को नगर के एक मैरेज हाल में आयोजित सपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार सबसे अधिक महिलाएं झेल रहीं हैं। रसोई गैस के साथ ही हर सामान की कीमत बढ़ने से रसोई घर का गणित गड़बड़ाने लगा है। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि सपा सरकार में बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा आदि सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। गोरखपुर के सपा नेता जाफर अमीन उर्फ डक्कू, रणविजय सिंह, इलियास अंसारी, सुनील सिंह, उर्मिला द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीमा खान ने की, संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। नगर में पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी, रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बालकृष्ण मिश्र, सचिद्र यादव, बिरेंद्र नाथ तिवारी, राजन तिवारी, टीपू खान, डब्लू मणि मारकंडेय मद्धेशिया, साधुशरण पांडेय, दानिश खां आदि मौजूद रहे।

बाइक रैली से स्वाभिमान मोर्चा ने जगाई चेतना

राष्ट्रीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की ओर से खड्डा तहसील क्षेत्र में मंगलवार को जन चेतना रैली निकाली गई। बाइक सवार युवाओं ने रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

नेबुआ रायगंज-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी के समीप परसौनी स्कूल से रैली रवाना हुई। बाइक युवक एकजुटता का आह्वान करते हुए मूल नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग कर रहे थे। रैली का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के कुशीनगर जिला प्रभारी व हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनूप कुमार सिंह ने कहा कि सैंथवार-मल्ल जाति के नाम से आरक्षण के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। चेतावनी दी कि अगर मूल नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। मनोज सिंह, राजेश मल्ल, उपेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, ईश्वर सिंह, रवींद्र सिंह आदि रैली में शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.