ऐतिहासिक होगा देवरिया का मंडलीय सम्मेलन
शिक्षकों को जो भी उपलब्धि हासिल हुई है, वह लंबे संघर्ष का नतीजा है। अपने हक को प्राप्त करने के लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होना होगा।
कुशीनगर: शिक्षकों को जो भी उपलब्धि हासिल हुई है, वह लंबे संघर्ष का नतीजा है। अपने हक को प्राप्त करने के लिए सभी शिक्षकों को एकजुट होना होगा। 27 नवंबर को देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में होने वाला मंडलीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। 250 से अधिक शिक्षक प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। यह बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ¨सह ने कही। वे शुक्रवार को गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा में जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने कहा कि सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन और वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक बना कर समान कार्य के लिए समान वेतन सरकार को देना होगा। संगठन इसके लिए बड़े आंदोलन की योजना बना रहा है। देवरिया की शैक्षिक संगोष्ठी एवं मंडलीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी जगवीर किशोर जैन, एमएलसी हेम¨सह पुण्डीर, पूर्व विधायक सुभाष चन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार मिश्र तथा प्रदेश महामंत्री इन्द्रासन ¨सह सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमित नाथ तिवारी, संयुक्त मंत्री गजेंद्र प्रताप ¨सह, मधुसूदन मिश्र ने भी संबोधित किया। बैठक में गो¨वद प्रसाद वर्मा, रामसुमिरन मौर्य, देवेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।