विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुशीनगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 12:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 01:08 PM (IST)

कुशीनगर के विशुनपुर थाना क्षेत्र के गांव में कल रात एक 35 वर्ष की महिला खेत की तरफ गई थी। ...और पढ़ें

कुशीनगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
कुशीनगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कुशनीगर (जेएनएन)। खेत की तरफ कल रात में गई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रात में महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। अब वह आरोपियों की तलाश में लगी है।

कुशीनगर के विशुनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कल रात एक 35 वर्ष की महिला खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसको खेत में दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में आटो रिक्शा सवार होकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

इन चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। किसी तर से घर पहुंची महिला ने घर के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। परिवार के लोगों ने रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में दिल्ली की दो युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म

पुलिस रात में महिला को अस्पताल ले गई। पीडि़ता की तहरीर पर उसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।