गंगा आरती से होगा कुशीनगर महोत्सव का आगाज
14 से 18 नवंबर तक तुर्कपट्टी में आयोजित होने वाले कुशीनगर महोत्सव के लिए तैयारी कार्य शुरू हो गया है। ऐतिहासिक गुप्तकालीन सूर्य मंदिर के पीछे देवताल में भव्य गंगा आरती से महोत्सव का आगाज होगा।
कुशीनगर : 14 से 18 नवंबर तक तुर्कपट्टी में आयोजित होने वाले कुशीनगर महोत्सव के लिए तैयारी कार्य शुरू हो गया है। ऐतिहासिक गुप्तकालीन सूर्य मंदिर के पीछे देवताल में भव्य गंगा आरती से महोत्सव का आगाज होगा। इसे बनारस के पंडा कराएंगे। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ¨सह ने रविवार की शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और ताल की सफाई कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद सोमवार को बीडीओ तमकुही अरुण यादव व ईओ सेवरहीं आशुतोष कुमार ने अपने देखरेख में सफाई कार्य शुरू करा दिया। महोत्सव में 14 व 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन है। यह इंटर कालेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा। आयोजक विनय राय की माने तो कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा करेंगे। महोत्सव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। इस अवसर पर ब्लाक जेई अमरेश्वर लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र शाही, अमित राय टुन्नू, प्रधान प्रतिनिधि आनंदेश्वर शाही, शैलेंद्र कुमार तिवारी, शैलेंद्र शाही, संजय पटेल, कल्पनाथ प्रसाद आदि उपस्थित रहे।