पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री
कुशीनगर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कुशीनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपने आवास पर पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि छह अप्रैल 1980 का दिन अटल जी के लिए महत्वपूर्ण रहा। इसी दिन मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। वाजपेयी उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। इस दिन का उनका व्याख्यान देश की राजनीति को नई दिशा देने वाला था। वह राष्ट्र को अपना आराध्य मानते थे। उन्होंने कहा था जिन परिस्थितियों में देश का विभाजन हुआ उसके दुष्परिणामों को हम अभी तक भूल नहीं पा रहे हैं। उनको ध्यान में रखकर हमे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है जो राष्ट्रीय एकता को दुर्बल करती हैं। सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह, रिंकू मिश्र, अनिल कुमार मल्ल, शिशिर निषाद, सात्विक द्धिवेदी, पार्थ द्धिवेदी आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी प्रारंभ : आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता सप्ताह के तहत राजकीय बौद्ध संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी प्रारंभ हुई।
शुभारंभ ले.वेद प्रकाश मिश्र ने किया। स्वागत संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। एनसीसी के कैडेटों ने राष्टगान गाए। प्रदर्शनी में स्वाधीनता के लिए 10 मई, 1857 को प्रारंभ किया गया आंदोलन, 15 अगस्त, 1947 को प्राप्त आजादी तक के चित्र लगाए गए हैं। प्रदर्शनी 31अगस्त तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। उजमा फातिमा,मुबारक अंसारी, तेज प्रताप शुक्ल, दीपू पाण्डेय,गोविन्द, वेग, मीरचन्द, सोहन यादव,अवधेश आदि उपस्थित रहे।