पूर्व प्रधानमंत्री अटल की मनी प्रथम मासिक पुण्यतिथि
फाजिलनगर के एक निजी विद्यालय प्रांगण में रविवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में कवियों व भाजपाइयों ने वाजपेयी की रचनाएं सुना कर उनको याद किया। आयोजक विधायक गंगा ¨सह कुशवाहा ने कहा कि वाजपेयी ²ढ़ इ'छा शक्ति के कुशल शासक थे।
कुशीनगर: फाजिलनगर के एक निजी विद्यालय प्रांगण में रविवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में कवियों व भाजपाइयों ने वाजपेयी की रचनाएं सुना कर उनको याद किया। आयोजक विधायक गंगा ¨सह कुशवाहा ने कहा कि वाजपेयी ²ढ़ इच्छा शक्ति के कुशल शासक थे। कवि हृदय होने के चलते सभी के प्रति उनके मन में कुछ करने की भावना थी। इसी के चलते पक्ष और विपक्ष सभी के मन में उनके प्रति श्रद्धा थी। जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि ने उनको भारत का महान सपुत बताते हुए उनके कई कविताओं को सुनाया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, महेंद्र उपध्याय, चिरंजी ¨सह, सतेंद्र मिश्रा, प्रमोद पांडेय, कन्हैया शर्मा, ओपी मल्ल कवि मनंजय तिवारी, अभिमन्यु पांडेय मनु, रामसागर ¨सह पावापुरी, आदि ने अपनी रचनाएं सुनाई। शुभारंभ वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता मंडल संयोजक मुकुल तिवारी व संचालन भाजपा के जिलामंत्री रामबृक्ष गिरि ने किया। इस अवसर पर विवेक ¨सह कुशवाहा, शेषनाथ मिश्र, नंदकिशोर पांडेय, श्रीनिवास राय, संजय लाल श्रीवास्तव, मणिकांत ¨सह, बिभूती गुप्ता, राणा प्रताप मिश्रा, कन्हैया पांडेय, अर¨वद कुशवाहा, रामकुंवर दूबे, विद्याधर ओझा आदि उपस्थित रहे।