पुरातत्वविदों की टीम ने देखा मरम्मत कार्य, ली जानकारी
कुशीनगर: कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर के उत्तर-पश्चिम भाग में हो रहे ऐतिहासिक स्मार
कुशीनगर: कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर के उत्तर-पश्चिम भाग में हो रहे ऐतिहासिक स्मारकों के मरम्मत कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ मंडल से आए तीन सदस्यीय पुरातत्वविदों की टीम ने किया।
उन्होंने संरक्षण सहायक अविनाश चंद्र त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिया और अन्य समस्याओं के बावत जानकारी भी ली। सहायक पुरातत्वविद अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मरम्मत कार्य के अलावे परिसर में हुए जल भराव की गंभीर समस्या पर भी विचार-विमर्श किया। महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर के अंदर बुद्ध की लेटी प्राचीन प्रतिमा को सुरक्षित करने के लिए लगाए जाने वाले टफेन ग्लास के बारे में जानकारी ली। वर्तमान में लगे टफेन ग्लास को और ऊंचा किया जाएगा ताकि कोई प्रतिमा को छू न सके और न ही उस पर कुछ चिपका सके। परिसर का निरीक्षण करने के बाद सिंह ने बताया कि यहां टिकटिग जरूरी हो गया है। सीए त्रिपाठी के निर्देशन में निर्माण कार्य मानकानुसार चल रहा है। यह कार्य तीन माह में पूरा हो जाएगा। गुरुवार की रात यहां पहुंची टीम शुक्रवार को सारनाथ के लिए रवाना हो गई। सहायक पुरातत्वविद राजेश यादव, ड्राफ्ट्समैन राम नरेश यादव, ठेकेदार दिनेश शुक्ल, रवि प्रकाश सिंह, नसरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।