मालवाहक वाहन से यात्रा पड़ा महंगा
परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद लोग यात्रा को लेकर सजग नहीं दिख रहे। जान जोखिम में डाल यात्रा करना आम बात हो गई है। शुक्रवार को मालवाहक वाहन में सवार होकर देवी दर्शन करने जा रहे लोग इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
कुशीनगर: परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद लोग यात्रा को लेकर सजग नहीं दिख रहे। जान जोखिम में डाल यात्रा करना आम बात हो गई है। शुक्रवार को मालवाहक वाहन में सवार होकर देवी दर्शन करने जा रहे लोग इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
बिहार के धनहा थाने के गांव देवीपुर निवासी रामबचन अपने सगे-संबंधियों संग मदनपुर देवी का दर्शन करने जा रहे थे। साधन के तौर पर उन्होंने मालवाहक वाहन पिकअप को चुना और सुबह घर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पिकअप में चादर बिछा बच्चों व महिलाओं को बैठा दिया गया था, जबकि बड़े खड़े जा रहे थे। चालक भी यातायात नियमों की अनदेखी कर तेज गति से पिकअप दौड़ा रहा था। गति तेज होने की रामबचन ने शिकायत भी की थी पर चालक ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। परिणाम हुआ कि पनियहवा के निकट पहुंचते ही मोड़ पर पिकअप पलट गई। और सवार लोग घायल हो गए।
-----
.बकरों को थाने ले गई पुलिस
-मन्नत के अनुसार रामबचन बकरों की बलि चढ़ाने जा रहे थे। पिकअप पर दो बकरे भी थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बकरों को कब्जे में ले थाने ले गई।